एक्सपायरी सुई देने से एक स्नातक की छात्रा की मौत

299
Advertisment

आरा : आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले में एक्सपायरी सुई देने से एक स्नातक की छात्रा की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अपरा-तफरी का मची रही।

Advertisment

जानकारी के अनुसार मृत छात्रा मूल रूप से रोहतास जिला के कच्छवां थाना क्षेत्र के दनवार गांव निवासी विश्राम कुमार पंडित की 19 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी है। वह स्नातक पार्ट वन की छात्रा थी। वह अपने परिवार के साथ कुछ वर्षो से नवादा थाना क्षेत्र सर्वोदय नगर मोहल्ले में अपने मकान में रहती थी।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Advertisement