Advertisment

गणपति महोत्सवः इस बार पंडाल में गणपति की 25 प्रतिमाएं होगी स्थापित, गणेश पूजा समिति मनाएगा रजत जयंती

पाकुड़ः सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रजत जयंती मनाएगा. इस साल समति को 25 साल पूरे हो रहे है. समिति की ओर से इस वर्ष भव्य कार्यक्रम का भी आयोजित की जा रही है. ऐसे तो हर साल समिति की ओर से रेलवे मैदान में आकर्षक पूजा पंडाल के साथ साथ आकर्षक प्रतिमा और पूजा संपन्न कराया जाता रहा है. लेकिन इस बार 25वां रजत जयंती होने के उपलक्ष पर समिति की ओर से अलग तरह से मनाने की तैयारी की जा रही है. गणपति महोत्सव की तैयारी गणेश पूजा के संस्थापक हिसाबी राय के देखरेख में जोरों पर है.

इस बार गणपति की 25 प्रतिमाएं होगी स्थापित 

समिति के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष रेलवे मैदान में गणपति महोत्सव का आयोजन 19 सितंबर से 23 सितंबर तक किया जाएगा. गणेश महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य तैयारी में जुट चुकी है.
इस वर्ष रेलवे मैदान मे भगवान गणपति की 25 प्रतिमाएं स्थापित होगी. साथ ही नृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मटका फोड़ प्रतियोगिता, के अलावे अन्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है.

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...