स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन, ग्रामीणों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड और हैल्थ कार्ड 

पाकुड़ः जिले के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया.  स्वास्थ्य मेला में अलग-अलग स्टॉल लगाकर ग्रामीणों का निबंधन किया गया. उसके बाद उन्हें जरूरत के मुताबिक स्टॉल में चिकित्सकों और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाई दिया गया. स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान सिविल सर्जन सहित कई डॉक्टर और कर्मी शामिल थे.

ग्रामीणों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड और हैल्थ कार्ड

डीसी ने सभी स्टॉल का निरीक्षण भी किया. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में अलग-अलग दिनों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. इसमें दूर दराज से आए लोगों को निबंधन कर इलाज किया गया. साथ ही दवा भी दिया गया. स्वास्थ्य मेला में ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड और हैल्थ कार्ड बनाया गया. इसके अलावा यक्ष्मा (टीबी), मलेरिया, फलेरिया, कालाजार, एनीमिया सहित अन्य बीमारियों के रोकथाम के लिए ग्रामीणों का लैब टेस्ट कर दवा दी गई. स्वास्थ्य मेला में मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, नेत्र जांच, दवा वितरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत आवश्यक उपचार और परामर्श दिया गया.

Saffrn

Trending News

JPSC APP Result 2026: एपीपी बैकलॉग पीटी रिजल्ट जारी, 351 अभ्यर्थी...

 जेपीएससी ने सहायक लोक अभियोजक बैकलॉग भर्ती परीक्षा 2026 का पीटी रिजल्ट जारी कर दिया है। 26 पदों के लिए 351 अभ्यर्थी सफल घोषित...

Jharkhand Salary Crisis: दो महीने से वेतन का इंतजार, Verification Process...

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। सेवा सत्यापन और डीडीओ की कमी से वेतन...

Booty Land Case: रांची हाईकोर्ट ने 67 साल पुराने जमीन सौदे...

रांची हाईकोर्ट ने बूटी की 2.90 एकड़ आदिवासी जमीन से जुड़े 67 साल पुराने सौदे को अवैध करार दिया। कोर्ट ने मुंजाल परिवार की...

Jharbhoomi Portal Down: दिनभर ठप रहा झारभूमि पोर्टल, Registry कराने पहुंचे...

 झारखंड में झारभूमि पोर्टल मंगलवार को दिनभर बंद रहने से रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी हुई। शाम सात बजे सर्वर चालू किया...

Maiya Samman Yojana Update: लाभुकों के खाते में एक साथ आएंगे...

 झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल और मई महीने की 5000 रुपये की राशि एक साथ लाभुकों के खातों में भेजी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img