14 सूत्री मांगों के समर्थन में वार्ड सदस्यों ने निकाला आक्रोश मार्च

कैमूर : बिहार राज्य वार्ड सदस्य महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को प्रखण्ड के वार्ड सदस्यों ने आक्रोश मार्च निकाला। यह आक्रोश मार्च कैमूर जिले के मोहनियां के चांदनी चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण कर उनके पार्क से निकलकर मोहनियां प्रखण्ड कार्यालय पहुंचा। प्रखंड के हर पंचायत से आए वार्ड सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी करते अपने हक अधिकार की मांग की।

आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष राजू पासवान ने कहा कि नौ सितंबर से सूबे बिहार के हर प्रखंड में वार्ड सदस्यों द्वारा आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है। इसी क्रम में आज मोहनिया प्रखंड का आक्रोश मार्च है। पासवान ने बताया कि तीन अक्टूबर को जिला मुख्यालय के लिच्छवी भवन से आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। पूरे शहर का भ्रमण कर जिला मुख्यालय गेट पर एकदिवसीय अपनी मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। इस आक्रोश मार्च में जिले के हर पंचायत से वार्ड सदस्य मौजूद रहेंगे।

अपनी मांग को लेकर अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर कहा कि सबसे बड़ी विडंबना है कि प्रखंड कार्यालय के कोई अधिकारी व कर्मी वार्ड सदस्यों को सम्मान नहीं देते हैं। जब कभी बैठक होती है तो वार्ड सदस्यों को नहीं बुलाया जाता है सिर्फ कार्यकारणी में हस्ताक्षर कराया जाता है यह निंदनीय पूर्ण है। प्रखंड अधिकारियों द्वारा बताया जाता है आप लोगों का कोई अधिकार नहीं है तो मैं यह सरकार से मांग करता हूं कि जब हम लोग का कोई अधिकार नहीं है तो वार्ड सदस्यों का चुनाव क्यों कराया गया। यही नहीं प्रखंड के अधिकारियों के मिली भगत से पंचायत में लूट मची है अधिकारी व मुखिया मिलकर जमकर लूट कर रहे हैं जिसकी शिकायत करने पर हम लोग का कोई सुनने वाला नहीं है। यही नहीं जरा सा कोई वार्ड सदस्य मुखिया या प्रखंड के किसी अधिकारी का खिलाफत करता है तो उसे वार्ड सदस्य के ऊपर मुकदमे फसवा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में बेलौंडी पंचायत के वार्ड सदस्य सह प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा के ऊपर झूठे मुकदमे करने जान मारने की धमकी देने का मामला सामने आ रहा है विवेक कुमार सिन्हा अपने पंचायत में हुए लूट खसोट का मामला हमेशा उठते रहते हैं। जिसका परिणाम है मुखिया व प्रखंड के अधिकारियों द्वारा ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। तो यह महासंघ चुप नहीं बैठेगा इसका कड़ा विरोध कर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू होगा।

इस मौके पर उपाध्यक्ष उधम सिंह यादव थे। प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा, रामानंद मौर्य, संतोष प्रजापति, आफताब आलम, नागदेव कुमार, रविनंदन कुमार, गुड्डू सिंह यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, सुनीता कुमारी, शंकर बिंद, सनोज चौधरी, विनोद रावत, लाल बिहारी राम, दद्दन राम, कुंदन कुमार कनौजिया, मनिक चंदन मुसहर, संदीप कुमार और बबलू कुमार सहित तमाम वार्ड सदस्य आक्रोश मार्च में शामिल थे।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...