रांची: राज्यपाल राधाकृष्णन ने रांची विश्वविद्यालय, रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’/’एक तारीख एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जीवन सादगी एवं स्वच्छता का प्रतीक था। स्वच्छता का तात्पर्य बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ आंतरिक स्वच्छता से भी है। गांधी जी का मानना था कि स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक है। यह संदेश जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने इस अभियान का शुभारंभ किया है।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता के प्रति अन्य को प्रेरित करने के साथ सदैव स्वयं के जीवन में भी अंगीकृत किया। उन्होंने स्वच्छता के साथ अपरिग्रह का भी संदेश दिया था। अपरिग्रह से हमारा अंतःकरण स्वच्छ होता है। उनका मानना था कि व्यक्ति की इच्छाएं असीम व अनंत है। इसपर नियंत्रण रखने के लिए एवं शांतिपूर्वक जीवन जीने के लिए अपरिग्रह का होना आवश्यक है। अपरिग्रह में स्वयं का श्रम के साथ-साथ समाज के प्रति निष्काम कर्म का भाव निहित है।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के कारण ही आज हमारे रेलवे स्टेशन पूरी तरह स्वच्छ रहते हैं। ट्रेन में बायो टॉइलेट के कारण स्वच्छता को बढ़ावा मिला है। इस अभियान के कारण हम अपने परिवेश को साफ रखने के लिए प्रेरित हुए हैं और विकास के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है।
उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सरहाना की तथा सभी को स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जीवन सादगी एवं स्वच्छता का प्रतीक: राज्यपाल
MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...
बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...
Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...
रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...
JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...
JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

















