बाबूलाल मरांडी सहित कई भाजपा नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रांचीः महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजधानी के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश समेत अन्य भाजपा नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के राह पर चलने की प्रेरणा दी है, उसे जीवन में भी उतारना चाहिए। साथ ही उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने उस समय के भारत के दुर्दशा को देखते हुए देश की सरहद की सुरक्षा के साथ-साथ खाद्यान्न की समस्या से निपटने के लिए ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था। जिसके बाद देश के किसानों ने अनाज भरने का काम किया।

रिपोर्टः नीरज कुमार

Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में धान खरीद का नया Target, टूटे...

झारखंड में धान खरीद के नए नियम लागू होंगे। ब्रोकन राइस की सीमा घटाई गई है। टूटे चावल से इथेनॉल बनेगा और दिसंबर से...

SIR Verification में बड़ा खुलासा, बरहरवा में 200 रुपये लेकर बनाए...

बरहरवा में SIR दस्तावेज सत्यापन के दौरान चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र मिले। 200 रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में पांच लोगों...

Weather Update: रांची में बारिश थमी तो बढ़ा तापमान, 8 सितंबर...

रांची में बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ा है। 8 सितंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। 9 सितंबर को झारखंड के सात जिलों...