Advertisment

2 बच्चे की मां ना पति की ना ही प्रेमी की, पति ने रखने से किया इनकार, प्रेमी धोखा देकर हुआ फरार

भागलपुर : भागलपुर में एक फूल दो माली की कहानी तो आपने सुनी होगी। एक कहावत में एक फूल पर दो माली मेहरबान रहते हैं लेकिन यह मामला जो है बिल्कुल इसके विपरीत है। एक दो बच्चे की मां ना तो घर की रही और ना घाट की। पीड़ित महिला अब ना पति के पास रह पा रही है और ना ही अपने प्रेमी के पास। क्योंकि पति ने रखने से इनकार कर दिया और प्रेमी ने उसे धोखा देकर कई दिनों से फरार है। लाचार दो बच्चे की मां अब न्याय की गुहार लगाने वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के कार्यालय पहुंची।

पीड़ित महिला ने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंची हूं, हमें प्रशासन पर पूर्णरूपेण भरोसा है मुझे न्याय मिलेगा। वहीं पीड़ित महिला ने कहा कि मेरी पहली शादी 2014 में हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन कुछ वर्षों बाद से हम लोगों के रिलेशन कुछ ठीक नहीं चलने लगे। हालांकि मेरे दो बच्चे भी हैं। तीन साल पहले अपने प्रेमी से आंखें चार हुई और मैं अपने पति को छोड़कर बच्चे संग उनके साथ किराए के मकान में कहलगांव में रहने लगी। लेकिन कुछ दिनों से वह मुझे छोड़कर फरार हैं। दूसरी ओर पति भी रखने से मुझे इनकार कर दिए हैं। अब जाऊं तो जाऊं कहां कुछ समझ नहीं आ रहा।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...