धनबाद के इतिहास में उपायुक्त की अध्यक्षता में सबसे लंबी लगातार साढ़े 9 घन्टे की बैठक

समन्वय समिति की बैठक में हर एक विभाग की गहन समीक्षा के बाद सुनिए क्या कहा उपायुक्त ने

धनबाद :  धनबाद जिला समन्वय समिति की उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक जिले के इतिहास की अब तक कि सबसे लंबी बैठक साबित हुई ।

सुबह के 11 बजे शुरू हुई बैठक रात के साढ़े आठ बजे तक चली । जहाँ उपायुक्त ने जिले के सभी पदाधिकारियों के विभागीय कार्यों की समीक्षा की और उन्हें दिशा निर्देश दिया।

करीब साढ़े नौ घंटे तक चली इस बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम , आरसीडी, पेयजल सहित सभी विभाग के अधिकारीयो संग एक-एक कर कार्य प्रगति का जायजा लिया और पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों पर धरातल पर कितने कार्य हुए हैं उनका अवलोकन कर उचित दिशा निर्देश दिए।

सरकारी तालाब का अतिक्रमण एवं जमीन का अधिग्रहण ,लंबित मामलों का ससमय निपटारा नहीं होने पर संबंधित सीओ एवं अन्य पदाधिकारियों को फटकार लगाई और कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिया। पूर्व की बैठक में अधिकारियों को जो दिशा निर्देश दिए गए थे उसे पर कितने कार्य हुए हैं बिंदुवार उनकी समीक्षा की गई।

वही मीटिंग समाप्ति के बाद मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त ने बताया कि पूर्व की बैठक में लिए गए दिशा निर्देशों पर अलग-अलग विभागों के साथ समीक्षा बैठक की गई है, उसमें कुछ मामले अभी भी लंबित है जबकि कुछ मामले का समाधान हुआ है। शहरी एवं ग्रामीण इलाके में बिजली, सड़क और पानी को लेकर हो रही समस्या पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

सभी अंचल अधिकारीयों को सरकारी जमीनों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की निर्देश दिए गए हैं। ई समाधान के रिपोर्टर्स और हाईकोर्ट के लंबित मामले और सरकार द्वारा आए गए आदेशों पर कितने कार्य हुए हैं उसकी भी समीक्षा की गई।वहीं 8 लेन सड़क में आई खराबी को लेकर भी जल्द मरमतीकरण के निर्देश दिए गए हैं, स्ट्रीट लाइट को लेकर नगर निगम को निर्देशित किए गए हैं। स्कूल आंगनबाड़ी, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने को लेकर भी निर्देशित किया गया है।

बता दे की उपयुक्त वरुण रंजन ने दूसरी बार जिला समन्वय समिति की बैठक की लंबी चली इस बैठक में उन्होंने मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और अधिकारियों को सा समय मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह डीआरडीए निदेशक मुमताज अली एडीएम सप्लाई सहित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...