सम्राट चौधरी ने की प्रदेश और देश की समृद्धि की कामना, कहा- नीतीश चल रहे हैं बीमार

पटना : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज यानी शनिवार को प्रदेश और देश की समृद्धि की कामना की। साथ ही सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार से मेरा आग्रह है कि वह बीमार चल रहे हैं, थोड़ा आराम करें। नीतीश कुमार क्या कुछ बोल रहे हैं नहीं पता चल रहा है। नीतीश जो डर रहे हैं इसका कारण क्या है। नीतीश कुमार की बातों को गंभीरता से नहीं लेना है, नीतीश की बात दूध भात की तरह है।

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि केंद्र की योजनाओं के लिए जमीन राज्य सरकार नहीं दे रही है। नीतीश कुमार सिर्फ राज करने के लिए बिहार की जमीन को रखे हुए हैं। बीजेपी में न जाने की बात जो कर रहे हैं नीतीश कुमार को नेवता बीजेपी में आने का किसने दिया है। नीतीश कुमार ने अपना उत्तराधिकारी भी तेजस्वी यादव को बना दिया है। नीतीश कुमार ट्यूशन जो देने की बात कर रहे हैं। हम उनसे ट्यूशन जरूर लेंगे। मगर क्या ट्यूशन में पढ़ाएंगे यह नीतीश कुमार पहले बताएं। नीतीश कुमार को पलटने के अलावा और क्या आता है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

CMPFO Pension Scam:Dhanbad में 3.64 करोड़ का Pension Scam, CMPFO के...

धनबाद के सीएमपीएफओ मुख्यालय में 3.64 करोड़ रुपये के कथित पेंशन घोटाले का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने चार अफसरों समेत अन्य के खिलाफ...

Jharkhand Crime:Ranchi में दहेज प्रताड़ना का आरोप, पहली पत्नी ने पति...

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का...

Jharkhand University : Assistant Professor की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 6...

 झारखंड हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में नियमित Assistant Professor और कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। JET परीक्षा छह माह में कराने...