पटना : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज यानी शनिवार को प्रदेश और देश की समृद्धि की कामना की। साथ ही सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार से मेरा आग्रह है कि वह बीमार चल रहे हैं, थोड़ा आराम करें। नीतीश कुमार क्या कुछ बोल रहे हैं नहीं पता चल रहा है। नीतीश जो डर रहे हैं इसका कारण क्या है। नीतीश कुमार की बातों को गंभीरता से नहीं लेना है, नीतीश की बात दूध भात की तरह है।
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि केंद्र की योजनाओं के लिए जमीन राज्य सरकार नहीं दे रही है। नीतीश कुमार सिर्फ राज करने के लिए बिहार की जमीन को रखे हुए हैं। बीजेपी में न जाने की बात जो कर रहे हैं नीतीश कुमार को नेवता बीजेपी में आने का किसने दिया है। नीतीश कुमार ने अपना उत्तराधिकारी भी तेजस्वी यादव को बना दिया है। नीतीश कुमार ट्यूशन जो देने की बात कर रहे हैं। हम उनसे ट्यूशन जरूर लेंगे। मगर क्या ट्यूशन में पढ़ाएंगे यह नीतीश कुमार पहले बताएं। नीतीश कुमार को पलटने के अलावा और क्या आता है।
कुमार गौतम की रिपोर्ट







