रांची में बच्चा छिनतई का सनसनीखेज मामला, महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर मां को दिया गया झांसा

रांचीः बच्चा छिनतई का सनसनीखेज मामला – राजधानी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर एक बच्चे को छीनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले का आरोप एक बुर्के वाली महिला और पुरुष पर लगा है। जानकारी के अनुसार एक गरीब महिला को झांसे में लेकर उसके बच्चे की छीना गया है।

मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बिजली ऑफिस के पिछे का है। पीड़ित महिला मधु देवी ने इस वारदात को लेकर बताया कि 22 अक्तूबर को वह हीनू स्थित पूजा पंडाल मे थी। उसके साथ उसका डेढ़ साल का बेटा और बेटी भी थे। उसी दौरान एक बुर्के वाली महिला आई और उसने कहा की धोनी 5 हजार रूपए और एक घर सभी गरीबों को दे रहे है। यह कह उसने महिला को झांसे में लिया और हरमू इलाके स्थित बिजली ऑफिस के पास उसे लेकर आई।

बच्चा छिनतई का सनसनीखेज मामला

जहां उसे घर भी दिखाया गया और उसके बाद उसे और बच्चे को बिस्किट दिया गया। बिस्किट खाने के साथ ही महिला का सिर घूमने लगा। जिसके बाद बुर्के वाली महिला उसके बच्चे को छिन कर भाग निकली। महिला के साथ एक बाइक सवार व्यक्ति भी था। घटना शाम की बताई जाता रही है।

वहीं पीड़ित महिला के मदद कर रहे खुर्शीद आलम ने जानकारी दी कि वह इस गरीब परिवार को वर्षों से जानते है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। जिसकी वजह से अबतक बच्चे का सुराग नहीं मिल पाया है।

रिपोर्टः कमल कुमार

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...