पटना : बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान राजद विधायक विजय मंडल और भाजपा विधायक कुंदन सिंह के बीच जमकर नोक-झोक देखने को मिली। मंडल कमीशन लागू करने के मामले को लेकर दोनों विधायक तू-तू मैं-मैं करते दिखे। विधानसभा से निकलने के बाद दोनों विधायक एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। काफी देर पर हंगामा होने के बाद दोनों विधायक अपने-अपने रास्ते चले गए।
विवेक रंजन की रिपोर्ट

















