एयर फोर्स के जवान की गला रेत हत्या कारणों पर सस्पेंस बरकरार

नालंदा : नालंदा में बदमाशों ने पूर्व के विवाद को लेकर मंगलवार को एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी। मामला रहूई थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज गांव का है। मृतक की पहचान भुवनेश्वर कुमार के (34) वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में किया गया है। रंजीत कुमार दिल्ली में एयरफोर्स में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। छठ पर्व को लेकर छुट्टी लेकर गांव आया था।

घटना के संबंध में मृतक रंजीत कुमार के बड़े भाई धर्मवीर कुमार ने बताया कि 15 दिन पूर्व कूड़ा फेंकने के विवाद में गोतिया के लोगों से झगड़ा हुआ था। उस वक्त भी थाने में आवेदन दिया गया था। हालांकि दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था। परिजन ने बताया कि रंजीत कुमार मंगलवार को घर में अकेले था और वह जब गांव के गली में था। तभी गोतिया के लोगों ने उसकी गर्दन रेत दिया और मौके से फरार हो गया। घर के सभी परिवार बाजार गए हुए थे।

वहीं इस घटना के बाद आनन-फानन में आस-पड़ोस के लोगों के द्वारा रंजीत को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी से परिजन उलझ पड़े। डॉक्टर द्वारा रंजीत को मृत घोषित करने के बावजूद भी परिजन इलाज के लिए शव को अपने साथ लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। हालांकि तब तक परिजन रंजीत के शव को लेकर सदर अस्पताल से चले गए। थाना अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल घटना कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गोतिया पर हत्या का आरोप लग रहा है, पूर्व से भूमि विवाद चला आ रहा है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...