मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का डीसी शेखर जमुआर एसपी दीपक कुमार पाण्डेय व अन्य पदाधिकािरियों ने किया निरीक्षण

गढ़वा: प्रखंड के पेशका हाई स्कूल के मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय,एसडीओ विजय कुमार,सहित अन्य पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण, कार्यक्रम स्थल, पब्लिक दीर्घा, तथा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई तथा संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

विदित हो कि आगामी 30 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के साथ-साथ गढ़वा जिले का विकास एवं समस्याओं की समीक्षा के लिए गढ़वा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के सभी विभाग के अधिकार सक्रिय हैं।

डीसी ने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो अंचल अधिकारी यशवंत नायक तथा सभी विभागों के प्रतिनिधियों से एक-एक कर कार्यक्रम की तैयारी के बारे में पूछताछ किया और आवश्यक निर्देश दिए।

एसपी दीपक कुमार पांडे ने डीएसपी तथा पुलिस पदाधिकारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछताछ करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिया ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।

इस अवसर पर मुखिया राम प्रताप साह करीब अंसारी वीरेंद्र नाथ तिवारी, सहित कई लोग उपस्थित थे।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...