ग्रेडिंग के बाद ही कॉलेजों को अनुदान

रांची: राज्य के वित्त रहित स्कूलों और कॉलेजों की अनुदान बढ़ोतरी पर निर्णय ग्रेडिंग की आस में नहीं हो पा रहा है. अनुदान बढ़ोतरी के लिए स्कूलों और कॉलेजों की ग्रेडिंग की बात कही गयी थी.

लेकिन छह माह बाद भी इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है.ग्रेडिंग नहीं होने से अनुदान बढ़ोतरी पर निर्णय नहीं हो पा रहा है. झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा स्कूलों और कॉलेजों की ग्रेडिंग का विरोध कर रहा है.

मोर्चा के रघुनाथ सिंह ने बताया कि अनुदान नियमावली में शिक्षण संस्थानों की ग्रेडिंग का कोई प्रावधान नहीं है. ऐसे में बिना नियमावली के स्कूलों और कॉलेजों की ग्रेडिंग कैसे हो सकती है. स्कूलों और कॉलेजों को वर्ष 2015 में निर्धारित राशि के अनुरूप अनुदान दिया जा रहा है.

इस दौरान अनुदान राशि में बढ़ोतरी नहीं हुई है. अनुदान राशि में बढ़ोतरी की मांग पर विचार के लिए निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गयी थी.

कमेटी ने अनुदान बढ़ोतरी की बात कही थी. लेकिन इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी. मोर्चा का कहना है कि राज्य के वित्त रहित डिग्री कॉलेजों के अनुदान में बढ़ोतरी हुई है, जबकि हाइस्कूल व इंटर कॉलेजों का अनुदान नहीं बढ़ाया गया.

मोर्चा के रघुनाथ सिंह ने बताया कि इंटर कॉलेज व हाइस्कूल का अनुदान भी चार गुना करने की बात कही गयी थी. उन्होंने कहा है कि अगर अनुदान बढ़ोतरी पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो मोर्चा आंदोलन को और तेज करेगा.

SIR Verification में बड़ा खुलासा, बरहरवा में 200 रुपये लेकर बनाए...

बरहरवा में SIR दस्तावेज सत्यापन के दौरान चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र मिले। 200 रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में पांच लोगों...

Weather Update: रांची में बारिश थमी तो बढ़ा तापमान, 8 सितंबर...

रांची में बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ा है। 8 सितंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। 9 सितंबर को झारखंड के सात जिलों...

Giridih News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर...

झारखंड के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। देर रात अचानक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में...