उमेश कुशवाहा का BJP पर तंज, कहा- बाबा साहेब के संविधान को करना चाहती है नष्ट

पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानकर पार्टी कार्यालय पहुंचे सबका हालचाल जाना। कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश कार्यालय में चार दिन मंत्रियों का जनसुनवाई कार्यक्रम होता है वहां पर भी गए और मंत्रियों का हालचाल लिया। उमेश कुशवाहा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

आज बीजेपी के द्वारा अंबेडकर समागम कार्यक्रम मनाने पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा वाले जो भीमराव अंबेडकर के द्वारा जो संविधान दिया गया उनको नष्ट करना चाहते हैं। संघीय ढांचे को खत्म करना चाहते हैं। कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के लोग अंबेडकर समागम मना रहे हैं हमें तो हंसी आ रही है। कैसे यह लोग लोगों को ठगने का काम करते हैं।

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि इंडिया गठबंधन का भाग नहीं था। लेकिन 2024 के लिए इंडिया गठबंधन अभी से तैयारी कर रही है और बिल्कुल मजबूत है। हमारा सिर्फ एक ही संकल्प है 2024 में भाजपा हटाओ देश बचाओ। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और इस पर वहीं संज्ञान लेंगे। कैबिनेट की एक्सपेंशन कोई संगठन का काम नहीं है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sudivya Kumar Sonu: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजकुमार...

रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताते हुए इसे झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति...

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत से इनकार,...

JPSC भर्ती घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत नहीं मिली। रांची कोर्ट ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए याचिका खारिज...

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...