झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संसद में सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्री से इस्तीफा माँगा

Ranchi : संसद में सुरक्षा चूक – आज संसद में हुई भारी चुक पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के

अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारेंटी एक बार फिर से धरासाई हुई।

उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इस गंभीर मामले पर भी गृहमंत्री का बयान देने से इंकार

करना इस बात को बताता है कि राष्ट्रवाद का ढोंग रचने वाली भाजपा राष्ट्र की सुरक्षा पर कितनी गंभीर है।

उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 22 वर्ष पूर्व संसद में हमला हुआ था और हमारे कई सुरक्षा कर्मी उस

हमले में शहीद हुए और पुनः 22 वर्ष बाद इस घटना का पुर्नावृति होना यह बिलकुल दुखद है।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश के गृहमंत्री लगातार देश संभालने में असफल साबित हो रहे हैं,

वो अविलंब इस्तीफा दें।

इसके साथ ही भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा को तत्काल गिरफ्तार किया जाए क्योंकि उन्हीं के

अनुशंसा पर युवकों को संसद दीर्घा के लिए पास निर्गत किया गया था।

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...