जयंत सिन्हा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी को किया रवाना

 हजारीबाग: विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में जाकर भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दे रही है.

इसी कड़ी में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने चुरचू प्रखंड के चरही चौक से विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी को रवाना किया है.

विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में एक है . खूंटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा की शुरुआत की थी, जो पूरे देश भर सभी पंचायत में जाकर भारत सरकार के चलाए जा रहे जनकल्याण योजना के बारे में जानकारी देगी.

हजारीबाग के कई इलाकों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी घूम रही है. इसी कड़ी में हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा से एक अन्य गाड़ी को रवाना किया है.

कार्यक्रम के दौरान दो महिलाओं को पोषक तत्व की थाली भी जयंत सिन्हा ने उपहार स्वरूप दिया. साथ ही एक बच्चे का मुंह जुठी भी कराया गया.

कार्यक्रम के दौरान जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह चाहत है कि देश के सभी वैसे व्यक्ति जो लाभुक के श्रेणी में है उन्हें योजना का लाभ दिलाना प्रथम दायित्व है.

जयंत सिन्हा ने यह भी बताया आम जनों को बेहतर मौका मिला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सके. इसे लेकर नमो ऐप में फोटो ,वीडियो और लाभुक के साथ सेल्फी अपलोड करना है. जिनका फोटो और वीडियो बेहतर होगा वो प्रधानमंत्री से मुलाकात कर पाएंगे.

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर...

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...