Big Breaking : नीतीश को बड़ा झटका, PM पद के लिए खड़गे के नाम का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली : I.N.D.I.A. गठबंधन की आज दिल्ली में बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। इंडिया गठबंधन के सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज बड़ा झटका लगा है। नीतीश को नेतृत्व देने पर चौथी बैठक में भी कोई चर्चा नहीं हुई। बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में पीएम पद के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया। नीतीश कुमार का पीएम बनने का सपना टूट गया।

नई दिल्ली में आयोजित इस इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, जदूय से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजीव रंजन सिंह, तृणमूल कांग्रेस से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, डीएमके की ओर से तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, शिवसेना (यूबीटी) से उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की महबूबा मुफ्ती, अपना दल (के) से कृष्णा पटेल और पल्लवी पटेल और राजद की ओर से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव सहित कई अन्य नेता शामिल हुए।

बता दें इंडिया गठबंधन की बैठक में फैसला हुआ कि राज्य स्तर पर सीट शेयरिंग की बात होगी। वहीं 30 जनवरी 2024 को गठबंधन के नेता साझा रैलियां करेंगे। बैठक में कुल 28 पार्टियां के नेता शामिल हुए। करीब मीटिंग दो से तीन घंटे तक चली। इसके बाद गठबंधन के नेताओं ने ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस किया। जिसमें कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, फारुख अब्दुल्लाह , प्रेमाचंद्रन, टीआरबालू, डी राजा और महुआ मांझी मौजूद थे।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...