इंडी गठबंधन की बैठक पर मंत्री संजय ने कहा- नीतीश ने 2 बातें रखी, जनवरी तक किजिए सीट शेयरिंग

पटना : बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा ने आज जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया है। संजय झा ने कहा कि आज स्पष्ट कर देता हूं कि करीब सवा तीन घंटा मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार ने दो बातें रखी है। जिसमें नीतीश ने कहा कि सीट शेयरिंग जनवरी तक कीजिए। चुनाव अभियान या कॉमन मिनिमम प्रोग्राम जल्द हो।

संजय झा ने आगे कहा कि ये बिल्कुल गलत है। प्रेस ब्रीफिंग में नीतीश कुमार वहां नहीं थे, बिल्कुल झूठ बात है, सीएम नीतीश वहां से नमस्कार करके निकले। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम आने पर संजय झा ने कहा कि ये बात आई थी पर कांग्रेस को अब देखना है। हम सूत्रधार रहे हैं। नीतीश कुमार शुरू से कह रहे हैं कि हम किसी पोस्ट के दावेदार नहीं है। सबको एकजुट करके विपक्ष का एक नेता हो। पूरे मीटिंग के बाद हमलोग निकले हैं। कोई नाराजगी नहीं है। सीएम नीतीश कहते रहे हैं कि जनता के लिए क्या करना चाहते है वो नैरेटिव हो। जनवरी तक सीट शेयरिंग तय कर लेनी है।

वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर संजय झा ने कहा कि सीएम नीतीश सबको स्पेस देते रहे हैं। हरेक धर्म के लोग जदयू में हैं। हरेक बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी होता है। समय सीमा पूरी हुई है, इसलिए मीटिंग हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बदलने जाने को संजय झा ने इनकार किया। सांसद सुनील कुमार पिंटू को लेकर संजय झा ने कहा कि वो हमारे पार्टी के सांसद हैं। सीएम ने सभी सांसदों से मुलाकात की थी उसमे वो थे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img