पानी टैंकर ने CISF क्यूआरटी वाहन को लिया चपेट में, एक जवान की मौत, एक घायल

धनबादः बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक दो के बीओसीपी उत्खनन स्थल के पॉइंट में सीआईएसएफ (CISF) क्यूआरटी वाहन को बीसीसीएल के पानी टेंकर ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में क्यूआरटी वाहन में सवार सीआईएसएफ एएसआई एसपी राय की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है।

 

वही एक अन्य CISF जवान रामा बांडों गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान बीसीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल डुमरा लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद सेंट्रल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक सीआईएसएफ अधिकारी का शव घटनास्थल पर ही है।

बीसीसीएल और CISF के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

घटना की जानकारी पाकर बीसीसीएल अधिकारी, CISF के अधिकारी व बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल सीआईएसएफ जवान जब डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा उस समय अस्पताल में कोई भी डॉक्टर ड्यूटी में उपस्थित नहीं थे।

लगभग 20 मिनट के बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे उसके बाद घायल जवान का इलाज शुरू किया गया। वहीं घायल सीआईएसएफ जवान ने कहा कि पानी टैंकर से वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सीआईएसएफ अधिकारी एसपी राय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा वह घायल हो गया।

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...