crime: पलामू में चीनी व्यवसायी पर बरसाई गोलियां, रांची ले जाने के दौरान हुई मौत

रांची: रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर रांची जा रहे थे, इसी दौरान सतबरवा में उसकी मौत हो गई। हरिहरगंज निवासी शुभम कुमार गुप्ता के पिता शंकर प्रसाद गुप्ता चीनी के थोक व्यापारी हैं।

वह अपने बेटे शुभम के साथ दुकानदारों से बकाया रकम लेने गुरुवार को कार से छतरपुर आए थे। शुभम के पिता बकाया रकम वसूल रहे थे। वहीं, थोड़ी दूरी पर शुभम बाइक शोरूम के पास कार में बैठे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आए। दो ने शुभम पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।

शुभम के पिता बोले- उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक सड़क जामकर विरोध प्रदर्शित किया।
छतरपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक से आए अपराधियों ने व्यवसायी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और भाग निकले।

हमले में हरिहरगंज के व्यवसायी शुभम कुमार गुप्ता (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर 3.45 बजे हुई। शुभम को एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया। गोली पेट में फंसी थी।

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...