मुख्यमंत्री ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 मुख्यमंत्री ने झारखण्ड आंदोलनकारी के आश्रित को प्रदान किया नियुक्ति पत्र
गणतंत्र दिवस परेड में एसएसबी-35 वाहिनी और झांकियों में पर्यटन विभाग की झांकी को पहला पुरस्कार

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, दुमका में आयोजित समारोह में जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली एसएसबी -35 वाहिनी और झांकियों में पर्यटन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा झारखण्ड आंदोलनकारियों के आश्रित को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित पत्नी को किया गया सम्मानित 

स्वतंत्रता सेनानी स्व धनेश्वर मंडल की आश्रित पत्नी श्रीमती चन्द्रावती देवी (ग्राम- बंदरी, प्रखण्ड- सरैयाहाट, जिला- दुमका) स्व० पतरू राय की आश्रित पत्नी श्रीमती परवतिया देवी (ग्राम- परसदाहा, प्रखण्ड- सरैयाहाट, जिला- दुमका) स्व० दशरथ राय की आश्रित पत्नी श्रीमती सरोतिया देवी (ग्राम- डेलीपाथर, प्रखण्ड- रामगढ़, जिला- दुमका)

पुरस्कृत होने वाली परेड टुकड़ी

प्रथम पुरस्कार- एसएसबी-35 वाहिनी, द्वितीय पुरस्कार-एसआईआरबी – 01 दुमका,तृतीय पुरस्कार – एनसीसी बटालियन एवं भारत स्काउट एंड गाइड (महिला ), इन विभागों की झांकियों को मिला पुरस्कार, प्रथम पुरस्कार- पर्यटन विभाग दुमका, द्वितीय पुस्कार- जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, तृतीय पुरस्कार- वन विभाग, झारखण्ड आंदोलनकारी के आश्रित को मिला नियुक्ति पत्र, क्लेमेंट मुर्मू, (निम्नवर्गीय लिपिक, साहेबगंज), विजय कु. मुर्मू (निम्नवर्गीय लिपिक, साहेबगंज), राजेश हेमब्रम (अनुसेवक, साहेबगंज),मारंग मुर्मू (अनुसेवक, साहेबगंज),झारखंड आंदोलनकारी के आश्रित को शॉल एवं पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान किया,महादेव टुडू (अंचल -मसलिया ),नागेंद्र हेमब्रम (अंचल -जरमुण्डी),योजना एवं विकास विभाग अंतर्गत जिला योजना कार्यालय, दुमका के तहत इन्हें मिला नियुक्ति पत्र, राजू कुमार, गीतिल तिरिया

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...