लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, प्रचार में बच्चों के इस्तेमाल पर होगा एक्शन

दिल्ली. इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चुनाव आयोग ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को निर्देश जारी करते हुए हिदायत दी है कि चुनाव प्रचार में बच्चों और नाबालिग को शामिल न करें। यदि इसका उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव प्रचार में बच्चों को शामिल करने पर होगा एक्शन

चुनाव आयोग ने अपने निर्देश में कहा है कि चुनाव में प्रचार के पर्चे बांटने, पोस्टर चिपकाने, नारे लगाने समेत चुनाव प्रचार के अन्य किसी भी कार्यों में बच्चे या नाबालिग को शामिल नहीं किया जाएगा। आयोग ने कहा कि अगर कोई भी दल अपने चुनाव प्रयास में बच्चों को शामिल करते हुए पाया गया तो बाल श्रम से संबंधित सभी अधिनियम, कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी को कार्रवाई करने के जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, किसी राजनीतिक नेता के आसपास अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ एक बच्चे की मौजूदगी को चुनाव प्रचार गतिविधि में शामिल नहीं किया गया है और न ही इस गाइडलाइन का उल्लंघन माना जाएगा।

आयोग ने अपनी गाइडलाइन में बॉम्बे हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि संशोधित अधिनियम, 2016 का सभी राजनीतिक दलों को बच्चों को चुनाव प्रचार शामिल न करना सुनिश्चित करें और दल अपने उम्मीदवारों को इसकी अनुमति नहीं दें।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...