ऐसे हुआ JSSC पेपर लीक का खुलासा ! जानिए पूरी कहानी….

रांचीः JSSC पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी टीम ने इस मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो. सज्जाद इमाम उर्फ शमीम को गिरफ्तार किया है। उसके साथ ही उनके दो बेटों को भी टीम ने गिरफ्तार किया है।

इनकी गिरफ्तारी के बाद अब कई बड़े खुलासे हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक इनकी गिरफ्तारी के बाद कई बड़े नाम सामने आने के उम्मीद जताई जा रही है। आखिर ये पकड़ में कैसे आए चलिए जानते हैं।

परीक्षा एजेंसी के कर्मचारियों से पूछताछ में खुले कई राज

JSSC पेपर लीक होने के बाद एसआईटी टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले परीक्षा एजेंसी सातवत इंफोसोल प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों से पूछताछ की गई जिसके बाद टीम ने पटना, चेन्नई, पलामू और राजधानी रांची से 14 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में 6 लोगों की संलिप्तता पाई गई

इन सभी से पूछताछ के दौरान एसआईटी टीम ने 6 लोगों की संलिप्तता पाई गई। उनसे पूछताछ के बाद विधानसभा के के अवर सचिव मो. सज्जाद इमाम उर्फ शमीम और उनके बेटों शहजादा और शाहनवाज की भूमिका निकलकर सामने आई। एसआईटी के अनुसार अवर सचिव मो. सज्जाद ने कई छात्रों को इस परीक्षा में पास कराने का आश्वासन दिया था।

ये भी पढ़ें-पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट से क्यों मांगा समय !

वहीं उनके दोनों बेटों ने छात्रों से परीक्षा में पास करान के लिए उनके एडमिट कार्ड का फॉटो कॉपी लिया था। इसके साथ ही परीक्षा के लिए तय रकम के बदले बलैंक चेक भी लिया था। पेपर लीक के लिए इन दोनों ने पटना के एक एजेंट से भी संपर्क किया था।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...