गर्दन रेत कर युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

नौबतपुर : नौबतपुर थानाक्षेत्र के नेवा पुल के पास से पुलिस ने एक युवक के शव को बरामद किया।मृतक की पहचान पटना के फुलवारीशरीफ थानाक्षेत्र के बभनपुरा गांव निवासी रामानंद शर्मा का पुत्र नागेश कुमार के रूप में हुई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन थाना पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुड़ गई है।

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि मृतक युवक के गर्दन पर कई निशान है। गर्दन रेतकर हत्या की गई है और शव को नेवा पुल के पास फेंका गया था। फिलहाल इस मामले में दो युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को पटना एम्स भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं एफएसएस की टीम भी मामले कि जांच कर रही है ओर जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...