‘नया कानून लागू होने के बाद बिहार से खत्म होगा माफिया राज, चलेगा बुलडोजर’

पटना : बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 के विधानसभा से पास होने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बालू माफिया हों या शराब माफिया या फिर जमीन माफिया या महिलाओं पर अत्याचार करने वाले, इस कानून के लागू होने के बाद बिहार से माफिया राज खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानमंडल से इस बिल के पास होने के बाद उसे मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाएगा और राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर नया कानून लागू हो जाएगा।

चौधरी ने कहा कि यह कानून बदलते समय और अपराध की बदलती प्रवृति पर प्रभावी नियंत्रण में कारगर साबित होगा। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए राज्य के वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण स्थानों, रेलवे परिसर, बस स्टैंड, खेल मैदान, सार्वजनिक संस्था और बैंक परिसर आदि जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम भी बड़े पैमाने पर होगा। इससे अपराध और आतंक विरोधी कार्रवाई में मदद मिलेगी। 30 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का प्रावधान भी किया गया है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बदलती स्थिति को देखते हुए, जनमानस के अनुरूप नया अधिनियम को तैयार किया है। सभी तरह के माफियाओं पर इस कानून के जरिए प्रभावी नियंत्रण सम्भव हो सकेगा।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...