जमीन विवाद मामले में सदर थाना के पूर्व थानेदार, दारोगा और एएसआइ पर केस

रांची: सदर थाना के पूर्व थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, सब इंस्पेक्टर और एएसआइ के खिलाफ आदिवासी महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने व जातिसूचक शब्दों से संबोधित करने के आरोप में एससी- एसटी थाना में केस दर्ज किया गया है.

केस मीणा देवी शांतिनगर,गढ़ा टोली की शिकायत पर दर्ज किया गया है.हालांकि, इस केस का अनुसंधानक सदर थाना के एक शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, वह जमीन पर हो रहे अवैध निमांण सह कब्जा रुकवाने के लिए 22 फरवरी को सदर थाना गयी थी. वहां सदर थाना की पुलिस ने कहा कि आफ्लोग घर जाइये, काम रुक जायेगा.

विवादित स्थल पर जाने के बाद महिला ने देखा कि वहां काम नहीं रूका है. इसके बाद थाना द्वारा वहां पीसीआर को भेजा गया.  घटनास्थल पर विवाद बढ़ने पर पुलिस जबरन कुछ लोगों को वहां से लेकर थाना पहुंची.

शिकायतकर्ता महिला भी जब थाना पहुंची, तो उन्होंने देखा कि अवैध कब्जा करनेवाले दलाल पहले से सदर थाना में हैं. तब शिकायतकर्ता महिला के सदर थाना पहुंचते ही तत्कालीन थानेदार लक्ष्मीकांत, वहां तैनात दारोगा, एएसआइ गाली-गलौज कर महिला से अभद्र व्यवहार करने लगे. जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...