सीआइडी ने रांची के सदर थाना में दर्ज केस को टेकओवर किया

रांची:  संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को धमकी दिये जाने के मामले में डीजीपी अजय कुमार सिंह के आदेश पर सीआइडी ने रांची के सदर थाना में दर्ज केस को टेकओवर करने के बाद अपने थाना में प्राथमिकी दर्ज की है.

इसकी पुष्टि सीआइडी डीजी अनुराग गुप्ता ने की है. केस का अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद को बनाया गया है. 29 दिसंबर को प्रधान संपादक को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से योगेंद्र तिवारी ने लैंड लाइन से फोन कर धमकी दी थी.

इस मामले में रांची के सदर थाना में 29 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जेल अधीक्षक के बयान पर खेलगांव थाना में सनहा दर्ज   बरिसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची के प्रभारी अधीक्षक सह रांची के एडीएम नक्सल रामवृक्ष महतो की लिखित शिकायत पर खेलगांव थाना ने सनहा दर्ज कर लिया है.

अधीक्षक ने आवेदन में कहा है कि जेल में पूछताछ के दौरान योगेंद्र तिवारी ने संवादको को धमकी देने की बात कबूल की है जामताड़ा जिला के मिहिजाम रोड निवासी योगेंद्र तिवारी ने संपादक को बंदियों के लिए लगाये गये लैंड लाइन से तीन नंबरों पर फोन किया था.

कॉल रिकॉर्डिंग डिवाइस की जांच की गयी है इसमें योगेंद्र तिवारी द्वारा बातचीत के क्रम में प्रधान संपादक को चेतावनी भरे शब्दों का प्रयोग करने का साक्ष्य मिला है.

Jharkhand Weather Alert: 27 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश और...

झारखंड में चक्रवात अर्णब के प्रभाव से 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट। रांची समेत कई जिलों में...

Dhanbad Murder: जमीन विवाद में दौलत राम महतो की हत्या, चाचा...

 धनबाद के बरवाअड्डा में 32 वर्षीय दौलत राम महतो की धारदार हथियार से हत्या। जमीन विवाद में चाचा समेत पांच पर आरोप, पुलिस जांच...

Ranchi News: पश्चिम बंगाल से चोरी सरसों तेल की रांची में...

 पश्चिम बंगाल से चोरी हुए सरसों तेल के मामले में बंगाल पुलिस ने रांची के चान्हो में छापेमारी की। ओपा गांव से 40 से...