Bengaluru : जल संकट – गाड़ी धोना और फव्वारा बैन

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जल संकट विकराल होता जा रहा है. पानी की किल्लत को लेकर शहर के कई स्कूल बंद हो गये हैं और ऑनलाइन कक्षाएं चल रही है.

मॉल और सिनेमा हॉल में केवल पीने के लिए पेयजल का उपयोग करने की अनुमति दी गयी है.शहर में जल संकट को देखते हुए जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) ने पेयजल के गैर जरूरी उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही बोर्ड ने कहा है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा.

बोर्ड ने कहा कि सभी के लिए पेयजल की आपूतिर् आवश्यक है. शहर में गर्मी बढ़ रही है. हाल के दिनों में बारिश की कमी के कारण भूजल स्तर में भी गिरावट आयी है, इसलिए बेंगलुरु शहर में पानी की बर्बादी को रोकना जरूरी है.

विकराल जल संकट : 

बोर्ड ने कहा कि पेयजल का संयमित उपयोग करना लोगों के लिए जरूरी बनाया गया है.बोर्ड ने बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज अधिनियम 1964 की धारा 33 और 34 के तहत जनहित में एक आदेश जारी किया है.

इसमें कहा गया है कि बेंगलुरु शहर में वाहनों की सफाई, इमारतों और सड़कों के निर्माण, मनोरंजक गतिविधियों या फव्वारे जैसी सजावट के लिए पेयजल के उपयोग पर रोक लगा दी गयी है.

इस आदेश का पहली बार उल्लंघन किये जाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा और दोबारा उल्लंघन करने पर 5,000 रुपये जुर्माना और 500 रुपये प्रतिदिन का अतिरिक्त जुर्माना लगाया जायेगा.

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...

Jharkhand Weather Update: चक्रवात अर्नब कमजोर, झारखंड में बढ़ी ठंड; 5...

झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर कमजोर होने के बावजूद बारिश जारी है। रांची समेत कई जिलों में तापमान गिरा। पलामू, गढ़वा समेत 5...

Bihar MLC Election: सम्राट चौधरी से मिले तिरहुत के नवनिर्वाचित MLC,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से तिरहुत शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह और बंशीधर ब्रजवासी ने...