शिक्षकों को 8-10 माह से नहीं मिला वेतन

रांची: हाईस्कूलों में नव नियुक्त शिक्षकों को 8-10 माह से वेतन बकाया है। इससे शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शैक्षणिक दायित्व का निर्वहन करने के बाद भी पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने में कठिनाई हो रही है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी लेटर में अपग्रेडेड हाईस्कूल गायब है। इस तरह के पत्र के कारण जिला स्तर पर शिक्षा कार्यालय में सेवा दे रहे क्लर्क के बीच उलझन बढ़ गई है।

इतना ही नहीं वेतन मद में जितनी राशि चाहिए उससे कम आवंटन हुआ है। ऐसे में सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान करना मुश्किल है। उदाहरण स्वरुप रांची जिला को लगभग चार करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

पत्र में योजना और गैर योजना मद को लेकर स्पष्ट नहीं है, जिससे जिला स्तर के कर्मचारियों समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर भुगतान कैसे होगा। बताते चलें कि इन शिक्षकों नियुक्ति पिछले साल मई माह में हुई थी।

इनमें से कई शिक्षकों को बीते दिसंबर माह में नवंबर यानी एक माह का वेतन दिया गया। इसके बाद फिर कुछ शिक्षकों को फरवरी में दिसंबर माह का वेतन दिया गया। परंतु बकाया भुगतान नहीं किया गया।

Saffrn

Trending News

Breaking: JLKM प्रत्याशी आज बंगाल में भरेंगे अपना नामांकन, जयराम महतो...

Bengal: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, झारखंड की भी...

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img