Breaking: लोकसभा चुनाव का ऐलान, 7 चरणों में होगी वोटिंग, रिजल्ट 4 जून को

दिल्ली. बड़ी खबर सियासत से आ रही है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। देश में आम चुनाव सात चरणों में होगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, जबकि अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा।  इसका रिजल्ट 4 जून को आएगा।

लोकसभा चुनाव का ऐलान

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 8 मार्च को अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें राहुल गांधी समेत 39 उम्मीदवारों का नाम था। इससे पहले बीजेपी ने 2 मार्च को अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें पीएम मोदी के अलावा 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इस बार भी पीएम मोदी वाराणसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

वहीं 12 मार्च को कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की थी। इसमें 43 उम्मीदवारों को टिकट दियाा गया था। कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को भी टिकट दिया है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई को भी टिकट दिया गया है।

वहीं 13 मार्च को बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी थी। इसमें 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी टिकट दिया गया है।

Saffrn

Trending News

Bengal Election Campaign: Hemant Soren ने TMC के समर्थन में काशीपुर-मानबाजार...

मुख्यमंत्री Hemant Sorenने पश्चिम बंगाल दौरे पर काशीपुर और मानबाजार में TMC उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा की, भाजपा पर जमकर निशाना साधा।Bengal...

Ranchi Water Supply Crisis: 54 साल पुरानी पाइपलाइन से बढ़ी परेशानी,...

 रांची की नई शहरी जलापूर्ति योजना तीसरी बार टली। 54 साल पुरानी पाइपलाइन से लोगों को पानी संकट, ड्राई जोन इलाकों में बढ़ी परेशानी।Ranchi...

Ranchi University Exam Crisis: 70 उत्तर पुस्तिकाएं गायब, छात्रों को Average...

रांची विश्वविद्यालय में स्नातक फाइनल ईयर की 70 उत्तर पुस्तिकाएं गायब। एग्जाम बोर्ड ने छात्रों को एवरेज अंक देने और जांच कमेटी गठित करने...

JAC Matric Result Leak: रिजल्ट जारी होने से पहले वेबसाइट पर...

JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले वेबसाइट पर दिखने लगा। सोशल मीडिया पर मार्कशीट वायरल, जैक सचिव ने इसे फर्जी और भ्रामक...

CDPO Appointment Letter: 21 अप्रैल को 63 सीडीपीओ को देंगे नियुक्ति...

 झारखंड में JPSC से चयनित 63 सीडीपीओ को 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू।CDPO...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img