Breaking : RJD संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म, पारस-सहनी पर कोई चर्चा नहीं

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर पटना स्थित राबड़ी आवास पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) संसदीय बोर्ड की बैठक चल रही थी जो कि खत्म हो गई है। इस बैठक में राजद सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, श्याम रजक, अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि सर्वसम्मति से लालू यादव को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया।

बता दें कि बैठक में कहा गया कि राजद समान विचारधारा वाली पार्टी से बातचीत करेगी, उसके बाद फैसला लिया जाएगा। टिकट के लिए और उम्मीदवार के लिए भी फैसला लालू यादव लेंगे। रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई। बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी जो प्रस्ताव आ रहा है उस पर फैसला लेने के लिए लालू यादव को अधिकृत किया गया।

वहीं राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि बैठक में जो प्रस्ताव संसदीय दल की बैठक में पास हुआ उसमें यह फैसला लिया गया कि लालू यादव ही अंतिम फैसला लेंगे। वहीं इंडिया गठबंधन में भी सीट शेयरिंग का फॉर्मूला बिहार और अन्य राज्य में भी लालू यादव तय करेंगे।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...