जेपीएससी परीक्षा में बाधा पहुंचाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

जामताड़ा:  जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक मामले में प्रशासन की ओर से 21 नामजद अभियुक्तों पर मिहिजाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

इसमें से तीन अभियुक्तों को मिहिजाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों में विनीत कुमार, चंदन दास समेत एक अन्य देवघर जिले के गांनिवासी हैं।

इन लोगों पर जेपीएससी परीक्षा के दौरान भ्रामक वीडियो फैलाने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप है। ज्ञात होगी बीते रविवार 17 मार्च को जेपीएससी परीक्षा आयोजित की गई थी।

जामताड़ा जिले में 19 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें से एक सेंटर जेजेएस डिग्री कॉलेज मिहिजाम भी शामिल हैं। परीक्षा प्रश्न पत्र वितरण के दौरान अभ्यर्थियों ने यह कहते हुए हंगामा आरंभ किया था कि प्रश्न पत्र का बंडल खुला हुआ है। कई अभ्यर्थियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा किया था।

Jio Smart Shop: ऑफलाइन दुकानों को मिलेगी ऑनलाइन कारोबार जैसी डिजिटल...

Jio Smart Shop: ग्राहक दुकान पर आता है, खरीदारी करता है और चला जाता है। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करना छोटे और स्थानीय...

Ramgarh Viral Video: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, संघर्ष जानकर...

Ramgarh Viral Video: जिले के दुलमी प्रखंड के सोसो गांव की रहने वाली 28 वर्षीय कविता देवी इन दिनों अपने संघर्ष और हौसले को...

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक टली, MMDR एक्ट और...

Jharkhand Cabinet Meeting, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार, 7 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर...