नीतीश संग विजय लक्ष्मी, ली सदस्यता

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय में आज मिलन सामारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विजय लक्ष्मी कुशवाहा को जदयू की सदस्यता दिलाई। साथ में रमेश सिंह कुशवाहा ने भी आज जदयू की सदस्यता ग्रहण किया। बता दें कि विजय लक्ष्मी कुशवाहा रमेश कुशवाहा की पत्नी है। आपसी बातचीत के बाद जदयू ने सीवान से उम्मीदवार बनाया है। विजय लक्ष्मी कुशवाहा घरेलू महिला हैं।

रमेश कुशवाहा ने कहा कि हमलोग एनडीए में ही है। इस वजह से आपसी तालमेल की वजह से जदयू में शामिल हो गया।मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि रमेश कुशवाहा और विजय लक्ष्मी के जदयू में शामिल होने से जदयू को काफी मजबूती मिलेगी। वहीं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि रमेश कुशवाहा पहले जदयू में ही थे लेकिन किसी कारण जदयू से चले गए थे। एक बार फिर से अपने घर वापसी किए हैं।

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जब रमेश कुशवाहा विधायक थे तब हम विधानसभा अध्यक्ष थे। लेकिन आज फिर से हमारे साथ आ गए है इनके आने से जदयू और मजबूती होगी। जिस दल में पहले थे उसे छोड़ कर भले ही आ गए लेकिन हमलोग सब एक साथ है। इसलिए इसके पीछे कोई और वजह ना समझा जाए। सबके रजामंदी से ही जदयू में शामिल हुए हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को कमजोर करने की कोई वजह नहीं है। सब मिलजुल कर फैसला लिया है।

यह भी पढ़े : CM नीतीश से मिलकर निकले आनंद मोहन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...