मधेपुरा जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, परिजन लगा रहे पीट कर हत्या का आरोप

मधेपुरा कारा मंडल में एक कैदी की संदिग्ध मौत। परिजनों ने लगाया जेल अधीक्षक पर कैदी की पीट कर हत्या का आरोप।

मधेपुरा: मधेपुरा जेल में एक कैदी की संदिग्ध मौत हो गई। कैदी की मौत के बाद आक्रोशित अन्य कैदियों ने जम कर बवाल काटा और जेल के अन्य दो गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं जेल प्रशासन मामले की तफ्तीश में जुट गई। बताया गया कि सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रूपौली पंचायत के कटैया गांव निवासी गुणसागर शर्मा गांव के ही एक व्यक्ति के हत्या मामले में जेल में बंद थे। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि जेल में पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी गई।

मुंगेर में होली में हुड़दंग करने से किया मना तो शराबी ने शिक्षक को मारी गोली

मृतक के परिजन जेल अधीक्षक पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं मामले में जेल प्रशासन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा। वहीं इस मामले को लेकर घंटो बाद सदर सीओ केशिका कुमारी ने बताया कि तत्काल कैदी के शव का पोस्टमार्टम पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में करवाया जा रहा है।

मोबाइल छीन कर भाग रहे BIKE सवार बदमाश हुए दुर्घटना का शिकार, फिर…

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हीं खुलासा हो पाएगा कि आखिर कैदी की मौत कैसे हुई। बता दें कि पिछले तीन वर्षो में अब तक आधे दर्जन कैदियों की हो चुकी है मौत, जेल में क्षमता से तीन गुना अधिक रखे जाते हैं कैदी।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...