निरसा में ढुल्लू महतो का जोरदार स्वागत

निरसा/धनबाद. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के पांडरा स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में धनबाद भाजपा लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किया गया।

निरसा में ढुल्लू महतो का स्वागत

कार्यकर्ताओं ने ढुल्लू महतो को फूल बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा धनबाद जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर के साथ निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता मौजूद रहे। साथ ही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढुल्लू महतो ने कहा कि इंडिया गठबंधन पाकिस्तान गठबंधन है। इस गठबंधन ने अब तक धनबाद से कोई प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी चल रही है। इस बार चार सौ पार होगा। इंडिया गठबंधन का कोई जनाधार नहीं है। 70 सालों से देश को लूटा है। इस बार फिर केंद्र में मोदी जी की सरकार बनेगी। धनबाद की जनता को भरपूर सहयोग मिल रहा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने धनबाद सीट से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को टिकट दिया है।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...