निरसा में बाइक चोरी करते पकड़ा गया व्यक्ति, जानिए फिर क्या हुआ

निरसा/धनबाद. थाना क्षेत्र के बेलचढ़ी मोड़ के पास बाइक चोरी करते एक व्यक्ति ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्हें तलाश में पुलिस जुट गयी है।

निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलचढ़ी मोड़ स्थित आकाश फार्मा मेडिकल के समीप से हीरो बाइक चोरी का प्रयास करते हुए एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा। हालांकि इस दौरान उनके दो साथी भागने में सफल रहे। बाइक के मालिक आकाश सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक आकाश फार्मा के पास खड़ी की थी और खुद बगल की दुकान में बैठे हुए थे। तभी तीन लोग आए और उनकी बाइक के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

इस दौरान पास की ही टायर दुकान का मालिक यह सब देख रहा था और जब उसे यह विश्वास हुआ कि तीनों लोग बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं तो वह उन लोगों को पकड़ने के लिए दौड़ा, लेकिन इस दौरान एक पकड़ाया और उनके साथ आए दो भागने में सफल रहे। घटना के बाद देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लग गया।

वहीं घटना की सूचना निरसा पुलिस को दी गयी। इसके बाद निरसा पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने साथ थाना ले जाकर पूछताछ में शुरू की। साथ ही पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...