PATNA में लापता नाबालिग बच्ची को कोतवाली थाना की पुलिस ने किया बरामद, एक युवक हिरासत में

पटना: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र से बीते दिनों एक नाबालिक लड़की के गायब होने का मामला परिजनों द्वारा दर्ज करवाया गया था। मामला दर्ज होते ही कोतवाली थाना की पुलिस गुमशुदा नाबालिक बच्ची की तलाश में जुट गई थी और उसे पटना से सटे नौबतपुर से बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया है कि नोएडा में अपनी मां के साथ रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिक गोरिया टोली अपने मामा के घर आई थी।

यह भी पढ़ें- VAISHALI के महुआ में दो लूट कांड में शामिल अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

मां के साथ हनुमान मंदिर जाने के दौरान अचानक नाबालिक लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। परिजनों से मिली जानकारी पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी और छापेमारी कर लापता नाबालिक को बरामद किया है। वही इस मामले में एक युवक हर्षित राज को गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही इस मामले में बरामद नाबालिक बच्ची का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है

PATNA से कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA

PATNA

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...