ईंट पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, प्रेम-प्रसंग की आशंका

नालंदा : नालंदा में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत यारपुर गांव के राइस मिल के समीप की है। मृतक की पहचान तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नैयमा गांव निवासी मुन्नी चौधरी के (25) वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में की गई है। परिजन प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात बता रहे हैं।

विपिन कुमार की भाभी उषा देवी ने बताया कि रात में उसके देवर ने बिना खाए बगल वाले घर में सोने चला गया मंगलवार की सुबह पता चला कि उनके देवर की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि चचेरे भाई की पत्नी से उसका अफेयर चल रहा था। उन लोगों ने हीं उनके देवर की हत्या की है।

युवक का सिर ईंट, पत्थर से कूचा हुआ है। पॉकेट से मोटरसाइकिल की चाबी बरामद की गई है। जबकि मोटरसाइकिल घर के पास ही खड़ी है। हत्या कहीं अन्यत्र जगह करके युवक के शव को यारपुर गांव के राईस मिल के सड़क किनारे फेंक दिया गया है। सुबह जब राहगीरों की नजर पड़ी तो घटना का खुलासा हुआ। वहीं इस मामले में हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों के द्वारा प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात बताई जा रही है।

यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में नालंदा में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Ethanol Blended Petrol पर बड़ी राहत: E22 से E30 तक के...

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने 22% से 30% तक...

Instagram पर कट्टा दिखाने वाली नाबालिग युवती गिरफ्तार

नौबतपुर : सोशल मीडिया पर देसी कट्टा के साथ फोटो और वीडियो साझा करना एक नाबालिग युवती को भारी पड़ गया। नौबतपुर पुलिस ने...

मोतिहारी प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ की कार्रवाई, छापेमारी...

मोतिहारी : खबर प्रकाशित होने के बाद मोतिहारी प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। खनन विभाग ने छापेमारी कर एक...

क्या फिर गिरेगा विक्रमशिला सेतु! एक और स्पैन का बढ़ा गैप,...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के निर्माण के बाद एक और जगह बड़ा खतरा मंडराने लगा है। बिजली खंभा संख्या-121...

बालू माफियाओं ने किया खनन पदाधिकारियों पर हमला, एक पुलिस जवान...

बांका : बांका जिले के रजौन थाना के बृंदावन गांव के पास अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने गई खनन विभाग के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img