2020 बैच के 1903 ASI को पासिंग परेड में डीजीपी ने दिलाई पद एवं निष्ठा की शपथ

नालंदा: राजगीर के बिहार पुलिस अकादमी में 2020 बैच के 1903 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार पुलिस महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्ठी ने सभी को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई।  इसके पूर्व उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के दल ने परेड की सलामी दी।

यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग के ACS ने राजभवन को लिखी चिट्ठी, कहा ‘विभाग के काम में न दें दखल’

पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी ने कहा कि आगामी एक जुलाई से बिहार की पुलिसिंग बदल जाएगी। नए कानून एक जुलाई से लागू हो जाएंगे और इन कानूनों के प्रावधानों एवं टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से अनुसंधान एवं विचारण का क्रियान्वयन अधिक से अधिक वैज्ञानिक तरीके से किया जा सकेगा। उन्होंने डिजिटल पुलिस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपराध एवं अनुसंधान की प्रकृति तेजी से बदल रही है और नए तरह के अपराध हो रहे हैं, जिनके नियंत्रण में डिजिटल माध्यमों के प्रयोग एवं अनुसंधान तकनीक की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें- हम बांटते हैं कलम और BJP बांटती है तलवार…, तेजस्वी ने कहा ‘मोदी जी चाचा की गारंटी लेकर दिखाओ’

इस दौरान बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक भृगु श्रीनिवासन ने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।  पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को सम्मानित किया।  वहीं दीक्षांत परेड समारोह के बाद शौर्य पराक्रम प्रदर्शन के दौरान पुलिस के जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिसमें बाईक स्टंट आदि के अलावे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल था। इस अवसर पर सहायक निदेशक प्रशिक्षण सुशील कुमार, सहायक निदेशक प्रशासन वीणा कुमारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक स्मिता सुमन सहित कई लोग मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ASI

ASI
ASI
ASI

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...