उलगुलान रैली में तेजस्वी यादव, फारुख अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, भगवंत मान और सुनीता केजरीवाल पहुंचे…

रांचीः उलगुलान रैली में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रांची पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट के बाहर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा हमारा संदेश साफ है, भाजपा हटाओ देश बचाओ, भाजपा हटाओ संविधान बचाओ। आज हम एकजुट हैं। इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट होकर हेमंत सोरेन के खिलाफ झारखंड में जो अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ हम आवाज उठाएंगे। भाजपा लगातार विपक्ष के खिलाफ साजिश रच रही है।

भाजपा करप्ट पार्टी हो गई है-गुलाम अहमद मीर

वहीं झारखंड के कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पत्रकारों से कहा कि आज भाजपा करप्ट पार्टी हो गई है। जो भ्रष्ट हैं वो आज भाजपा में है। झारखंड में उलगुलान रैली का मुख्य उद्देश्य देश की सत्ता से बीजेपी को हटाना है। जिससे देश को बचाया जा सके।

वाइल्ड वादी 7 22Scope News

एयपोर्ट पर पहुंचने के बाद फारुख अब्दुल्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो संविधान बाबासाहेब अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था उसकी रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन आज एकजुट है और इसकी हिफाजत करना आज जरुरी है।

फारुख 22Scope News

सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उलगुलान रैली में शामिल होने के लिए रांची पहुंच चुके हैं। उनसे एयरपोर्ट पर जब सवाल कहा तो उन्होंने कहा कि वे रैली के मंच से ही अपनी बात रखेंगे।

ये भी पढ़ें-जयराम महतो के साथ इन तीन लोकसभा सीटों पर काम बिगाड़ेगें ये त्रिमूर्ति…….. 

अबतक उलगुलान रैली में शामिल होने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप नेता संजय सिंह एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रांची पहुंच चुकी है।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...