लातेहार में खूनी खेल, कुल्हाड़ी से काटकर तीन की हत्या, दो गंभीर……

लातेहार में खूनी खेललातेहार जिले के सरयू प्रखंड में दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदारों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी हत्यारे रंजन उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-दीपिका पांडे का नाम कटने पर बन्ना गुप्ता का बड़ा बयान, कांग्रेस को कोई……. 

जानकारी के अनुसार लातेहार जिले के सरयू प्रखंड अन्तर्गत चोरपा पंचायत के डबरी गांव में बीती रात 8 बजे आरोपी रंजन उरांव ने कुल्हाड़ी से हमला कर तीन की हत्या कर दी, वहीं दो को घायल कर दिया है। मरने वालों में रंजन उरांव की चचेरी भाभी अनुपा देवी, पिता सुरजा उरांव और मंसूरिया देवी शामिल हैं।

लातेहार में खूनी खेल – दो का शव कुंए से बरामद

वहीं घायलों में उसकी पत्नी हीरामुनी देवी और चचेरे भाई अमलेश उरांव शामिल हैं। घायलों को सरयू के सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार किया गया। इधर घटना की जानकारी देते हुए सरयू टीओपी प्रभारी राजेश मुर्मू ने बताया कि यह घटना बीती रात 8 बजे की है।

ये भी पढ़ें-और यहां झाड़ी से शव बरामद, हत्या के बाद…….

दो लोगों के शव को पुलिस ने कुंआ से बरामद किया है और एक का शव घर से बरामद किया गया है। आरोपी को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह घटना गारू थाना अन्तर्गत आता है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच थाना प्रभारी सोनू कुमार के द्वारा किया जा रहा है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img