Road Accident – बस की छत पर डांस करना पड़ गया महंगा, गिरने से मौत……

Road accident – रांची के मांडर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है जहां बस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। गंभीर रुप से घायल होने के बाद युवक को रेफरल अस्पताल मांडर में भर्ती कराया गया जिसके बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-Arrested – अफीम और ब्राउन शुगर की डिलीवरी करते दो धराए…. 

Road Accident – शादी से वापस लौटते वक्त हुई दुर्घटना

मृत युवक का नाम बन्ने उरांव बताया जा रहा है और वह मांडर थाना क्षेत्र के गुड़गुड़जाड़ी का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक गांव से कल शादी समारोह में भाग लेने के लिए एक बस में सवार होकर चान्हों के गणेशपुर में बारात गए हुए थे।

वाइल्ड वादी 14 22Scope News

ये भी पढ़ें-Dhanbad Lok Sabha Seat – बीजेपी उम्मीदवार ढुल्लू महतो 30 अप्रैल को करेंगे Nomination

वापसी के क्रम में बन्ने उरांव बस की छत पर चढ़ा हुआ था। जिसके बाद वह छत के ऊपर ही डांस करने लगा। इसी दौरान डांस करते-करते युवक अचानक बस की छत से नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही युवक के सिर में गंभीर चोटें आई। जिसके बाद युवको को इलाज के लिए रिम्स ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। Road Accident

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...