ढुल्लू महतो ने जनसभा में कहा  अगर आप मुझे सांसद चुनते हैं तो मैं…..

धनबाद:  लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने आज अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद ढुल्लू महतो के लिए जनसभा का आयोजन किया गया.

इस जनसभा में ढुल्लू महतो के समर्थन में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा मौजूद रहे वहीं उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, धनबाद से मौजूदा सांसद पीएन सिंह, आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मौजूद रहे.

ढुल्लू महतो ने जनसभा के संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों से किया. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि- अगर धनबाद की जनता उनका साथ देती है और वो सांसद बनते हैं तो धनबाद लोकसभा में मोदी जी के काम को जमीन पर उतारने का काम करेंगे.

ढुलू महतो ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने एक साधारण मजदूर के बेटे को प्रत्याशी बनाया है.

ढुलू महतो ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद किया और साथ ही आग्रह किया कि मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट कराने का काम करें. अंत में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 25 मई को ये सुनिश्चित करें लोग घरों से निकले और भाजपा के पक्ष में वोट करें. हम मिलकर मोदी जी के हाथ को मजबूत करेंगे.

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...