गिरिडीह में जल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गिरिडीह. गिरिडीह में जल समस्या – जिले के गावां में पेयजल एवं स्वच्छता कार्यालय के सामने ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने हाथों में लोटा-बाल्टी लेकर कार्यालय पहुंचकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर मुख्य रूप से जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, वार्ड सदस्य रेशमा प्रवीण व पूजा विश्वकर्मा उपस्थित थे। गिरिडीह में जल समस्या गिरिडीह में जल समस्या

गिरिडीह में जल समस्या

इस दौरान पवन कुमार चौधरी ने कहा कि पूरा क्षेत्र घोर पेयजल संकट से जूझ रहा है। नदी, तालाब और कुंआ सुख चुके हैं। वहीं अधिकांश चापाकल भी खराब पड़ा है। गावां में पानी टंकी के द्वारा भी इस प्रचंड गर्मी में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। इस दिशा में यदि वरीय अधिकारी दो दिनों के अंदर पेयजलापूर्ति सुचारू रूप से चालू नहीं किया तो सारे ग्रामीण कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ जाएंगे।

वाइल्ड वादी 15 22Scope News

वार्ड सदस्य रेशमा प्रवीण ने बताया कि पिछले दो माह से पेयजलापूर्ति बन्द पड़ा है और विभाग बेखबर है। जिससे ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो माह से पेयजलापूर्ति बन्द है, जिससे पानी के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।

इधर, जेई जितेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मोटर, स्टेप्लाइजर आदि काफी जर्जर हो गया है। नया के लिए सरकार को आवेदन भेजा गयाा है। जैसे ही नया मोटर आदि खरीदने के लिए राशि प्राप्त होगी। पुनः जलापूर्ति चालू कर दिया जाएगा। तत्काल हम गावां आकर उसे किसी तरह चालू करवाते हैं।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...