पप्पू ने कहा- मोदी लहर समाप्त, NDA गठबंधन की नहीं बनेगी सरकार

जहानाबाद : रविवार को गया में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे पूर्णिया से लोकसभा सीट के निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव को जहानाबाद में कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान सड़क के किनारे स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और फूल माला से उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मोदी लहर देश में समाप्त हो चुका है, एनडीए गठबंधन की केंद्र में सरकार नहीं बन रही है।

पप्पू यादव ने कहा कि जवानों के शहादत पर किसी भी राजनीति दल को राजनीति करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार मैच फिक्सिंग कर लिया है जब भी चुनाव आता है तो बड़ी घटना को अंजाम दिया जाता है। इससे प्रतीत होता है कि साजिश के तहत इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़नी चाहिए। जैसे एनडीए गठबंधन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव चल रहा है। इस तरह इंडिया गठबंधन को भी करना चाहिए।

केंद्र की मोदी सरकार यह समझ चुकी है कि इस बार जनता उनके शासनकाल से ऊब चुकी है इसलिए वह चुनाव हार रहे हैं। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। कभी मंगलसूत्र की बात करते हैं तो कभी इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बारे में आपत्तिजनक बात कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि पूर्णिया में हारने के लिए आपको बड़े-बड़े लोग लग गए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विधायक, सांसद, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सभी लोग हमें चुनाव हारने के लिए एकजुट हो गए लेकिन राजनीतिक में किसी को भी आगे बढ़ने नहीं दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए आम जनता को कांग्रेस को वोट देना चाहिए। चार फेज के चुनाव में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के नेताओं को अधिक से अधिक बिहार में सभा करनी चाहिए। केंद्र सरकार के खिलाफ महिलाओं, किसानों और युवाओं में काफी असंतोष है। जिसके कारण मोदी मैजिक समाप्त हो चुका है।

यह भी पढ़े : गया में पप्पू का भव्य स्वागत, कहा- मोदी का हमला कहीं वोट बैंक के लिए तो नहीं

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

 Ranchi Travel: दशहरा पर रांची से देव दर्शन की तैयारी, ट्रेनों...

दशहरा की छुट्टियों में रांची से धार्मिक शहरों की यात्रा का क्रेज बढ़ा है। प्रयागराज, पुरी, देवघर, जम्मू और दिल्ली की ट्रेनों में सीटें...

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Weather का बदलेगा मिजाज, बारिश से...

 झारखंड में आज बारिश से राहत के आसार हैं। मौसम आंशिक रूप से धूप वाला रहेगा, जबकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में गरज के...

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...