अरविंद केजरीवाल की बढ़ी और मुसीबत, एलजी ने एनआईए जांच की सिफारिश की

दिल्ली. बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एनआईए जांच की सिफारिश कर दी है। इसको लेकर दिल्ली के एलजी ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। इसमें सीएम केजरीवाल पर आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से फंड लेने का आरोप लगाया गया है।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विश्व हिंदू महासंघ ने दिल्ली के एलजी को शिकायत की थी, जिसमें महासंघ ने केजरीवाल पर आरोप लगाया गया था कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए चरमपंथी खालिस्तानी समूहों से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले थे। इसके बाद वीके सक्सेना ने केंद्रीय गृह मंत्री से एनआईए जांच की सिफारिश की है।

बता दें कि, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को रात में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 22 मार्च को ईडी ने उन्हें दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की ही रिमांड दी थी। रिमांड अवधी पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हारिसत में जेल भेज दिया गया है।

Elite institute 5 22Scope News

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...