Dhanbad Murder – धनबाद से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में एक युवती और युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है वहीं युवक गंभीर रुप से घायल है। घायल युवक को फिलहाल इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार युवक और युवती दोनों एक ही गांव के बताए जा रहे हैं और दोनों पड़ोसी भी हैं। दोनों इंटर के छात्र बताए जा रहे हैं।

Dhanbad Murder:
स्थानीय लोगों के अनुसार यह मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही सच का पता चल पाएगा।
यह घटना बरवाअड्डा थाने की बताई जा रही है। घटना की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई है जिसके बाद वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
घटना की सूचना के बाद वहां बरवाअड्डा थाना के पुलिस थाना प्रभारी सुनील कु रवि पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Highlights







