Arvind Kejriwal Gets Interim Bail : सुप्रीम कोर्ट ने दी 1 जून तक अंतरिम जमानत, चुनाव प्रचार पर रोक नहीं

डिजीटल डेस्क : Arvind Kejriwal Gets Interim Bail – दिल्ली शराब घोटाले में Arvind Kejriwal  को सुप्रीम कोर्ट ने आज 1 जून तक अंतरिम राहत दे दी। उनके चुनाव प्रचार पर कोई रोक भी नहीं होगी। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने शुक्रवार को ये फैसला सुनाया।  शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal  को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और बीते 1 अप्रैल से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी राहत मिली है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal  को सुप्रीम कोर्ट से 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत आम आदमी पार्टी के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। जमानत मिलने के बाद Arvind Kejriwal   जेल से रिहा हो जाएंगे और चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं क्योंकि केजरीवाल आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं।  Arvind Kejriwal  का चुनाव प्रचार में उतरना निश्चित ही न सिर्फ पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेगा, बल्कि दिल्ली की चुनावी फिजाओं में भी बदलाव नजर आएगा।

Arvind Kejriwal  को शीर्ष अदालत से राहत मिलने पर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। Arvind Kejriwal  की अंतरिम जमानत पर ईडी ने 7 मई को सुप्रीम कोर्ट में कई दलीलें दी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला रोक लिया था। कोर्ट ने कहा था कि हम शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएंगे। इससे पहले केजरीवाल की याचिका पर मंगलवार (7 मई) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी लेकिन उस दिन फैसला नहीं आ सका था।

Saffrn

Trending News

गढ़वा पुलिस बनी चैंपियन, पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता 2026 का...

Garhwa News: गढ़वा के पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में 10 जून को शुरू हुई पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल प्रतियोगिता-2026 का समापन शनिवार को शानदार...

मसौढ़ी में मुठभेड़, अपराधियों ने अपर SHO और ASI को मारी...

मसौढ़ी : पटना के मसौढ़ी में शुक्रवार की शाम पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। अपराधियों ने मसौढ़ी थाना के अपर...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 किलो अफीम के साथ 4...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसपी स्वर्ण...

Missing Brothers Case: धुर्वा से लापता दो भाइयों का 12 दिन...

 रांची के धुर्वा क्षेत्र से लापता दो भाइयों करण और अर्जुन का 12 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। कर्नाटक से...

कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस,...

कटिहार : कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के पास अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवादा जिले से पश्चिम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img